फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The accused threatened the victim after returning from the police station.

Sitapur News: थाने से लौटे आरोपी ने पीड़िता को धमकाया

Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The accused threatened the victim after returning from the police station.
बेहटा। तंबौर थाना क्षेत्र के संहिजरकला गांव में शुक्रवार को विवाद के बाद थाने से लौटे एक व्यक्ति पर पीड़िता को धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रजिया ने आरोप लगाया कि गांव के उसामा और मैनुद्दीन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को तंबौर थाने ले गई।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह थाने में तहरीर देकर घर लौटी तो आरोपी उसामा छत पर चढ़कर उसे और उसकी बेटियों को बुलाने लगा। आरोप है कि बाहर आने पर उसने अभद्रता की और धमकी दी कि थाने जाने के बाद भी उसका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। घटना के बाद पीड़िता डर के कारण घर के अंदर चली गई। उसने बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed