{"_id":"6a76e41fe288fccddf08f6a5","slug":"truth-came-to-light-two-and-half-years-after-daughter-wedding-mla-lodged-fir-against-samadhi-in-sitapur-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी की शादी के ढाई साल बाद हकीकत आई सामने, विधायक ने समधी के खिलाफ दर्ज कराई FIR; बोले- छवि को नुकसान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी की शादी के ढाई साल बाद हकीकत आई सामने, विधायक ने समधी के खिलाफ दर्ज कराई FIR; बोले- छवि को नुकसान हुआ
Sat, 08 Aug 2026 01:39 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:39 PM IST
सार
सीतापुर में बेटी की शादी के ढाई साल बाद हकीकत सामने आई तो विधायक ने समधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। कहा कि पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उनकी सामाजिक एवं मानसिक छवि को नुकसान पहुंचा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अनुज त्रिवेदी, विधायक ज्ञान तिवारी, उनकी बेटी डॉक्टर प्रज्ञा तिवारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बेटी की शादी के करीब ढाई साल बाद सोशल मीडिया के माध्यम से दूल्हे के पिता के खिलाफ महाराष्ट्र समेत अन्य स्थानों पर दर्ज कथित आपराधिक मुकदमों की जानकारी मिलने पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी डॉक्टर प्रज्ञा तिवारी की शादी 14 फरवरी 2024 को अनुज त्रिवेदी के पुत्र प्रखर त्रिवेदी, निवासी चंद्रावल, मिश्रिख से की थी। शादी समारोह में करीब 15 हजार लोग शामिल हुए थे। शादी की बातचीत के दौरान अनुज त्रिवेदी ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताया था। महाराष्ट्र के मुंबई में कारोबार करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, बेटी मांगलिक होने के कारण मांगलिक वर की तलाश की जा रही थी। प्रखर त्रिवेदी के बारे में विभिन्न लोगों से जानकारी लेने के बाद उन्हें संपन्न कारोबारी और अच्छा सामाजिक व्यक्ति बताया गया। स्थानीय स्तर पर भी परिवार के खिलाफ कोई शिकायत या आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
शादी के करीब ढाई वर्ष बाद सोशल मीडिया के जरिये जानकारी हुई कि अनुज त्रिवेदी के खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। विधायक के अनुसार, यदि उन्हें पहले से इसकी जानकारी होती तो वह अपनी बेटी की शादी वहां नहीं करते। कथित तथ्यों को छिपाकर शादी किए जाने से उनकी बेटी के साथ पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
घटना से उनकी सामाजिक एवं मानसिक छवि को नुकसान पहुंचा है। तहरीर में अनुज त्रिवेदी से अब किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखने की बात कहते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।