सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police tracked the kidnappers through surveillance, and five were arrested

Sitapur News: सर्विलांस से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस, पांच गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police tracked the kidnappers through surveillance, and five were arrested
फार्मासिस्ट के अपहरण में गिरफ्तार पांचों आरोपी। स्रोत - पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ से अपहृत बहराइच में तैनात फार्मासिस्ट मोहम्मद इमरान की लोकेशन सर्विलांस की मदद से सीतापुर में मिलने के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपहरण के बाद फार्मासिस्ट के परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
Trending Videos

मोहम्मद इमरान मूल रूप से सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के रहने वाले हैं। वह सात अप्रैल को मुंबई से लखनऊ पहुंचे, जिसके बाद उनका अपहरण हो गया। पत्नी दरख्शां ने बहराइच नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। दरख्शां के अनुसार पति अलग-अलग लोकेशन से ऑनलाइन पैसे मंगा रहे थे। इस बीच लोकेशन सीतापुर में मिली। इसके बाद सीतापुर पुलिस टीम ने उन्हें बदमाशों से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बृहस्पतिवार को बताया कि लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के राधा ग्राम कालोनी निवासी मोहित मिश्र, महोली के बड़ागांव निवासी नागेंद्र मिश्र, अखिलेश कश्यप, रिक्की मिश्रा और गोंडा कोतवाली देहात के ठाकुरपुरवा डीहवा निवासी मनीष गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि इमरान का लखनऊ से अपहरण करके कार से सीतापुर लाए। इसके बाद उनके परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
सीओ के अनुसार आरोपियों ने फार्मासिस्ट के हाथ-पैर और आंख बांध दिए थे। आरोपियों के पास से एक कार, पांच फोन, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी मोहित ने बताया कि कार उसके पिता राज बहादुर मिश्रा के नाम पर है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed