फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ram Mandir donation theft: Congress state president demands dissolution of Ram Mandir Trust.

राम मंदिर मामला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग- भंग किया जाए राम मंदिर ट्रस्ट, संतों को सौंपी जाए जिम्मेदारी

Sun, 19 Jul 2026 01:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 01:34 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर साधु संतों और जो लोग सदियों से भगवान राम मंदिर में सेवा दे रहे उनकी देखरेख में व्यवस्था चलाई जाए।

विज्ञापन
Ram Mandir donation theft: Congress state president demands dissolution of Ram Mandir Trust.
सीतापुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी में केंद्र सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रस्ट बनाया। नृपेंद मिश्रा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव थे उन्हें ट्रस्ट की अहम जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने तत्काल ट्रस्ट को भंग करने की मांग उठाई। कहा कि साधु संतों और जो लोग सदियों से भगवान राम मंदिर में सेवा दे रहे उनकी देखरेख में व्यवस्था चलाई जाए।
विज्ञापन


शहर में रविवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए सोनम वांगचुंग को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुंग अपने लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचना निंदनीय है। कांग्रेस उनके और छात्रों के साथ है। 
विज्ञापन


सीतापुर में एटीपीसी के कमांडेंट के फॉलोवर की आत्महत्या मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि पिटाई और उत्पीड़न से आहत होकर फालोवर ने यह कदम उठाया। आईपीएस पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 में महंगाई, भ्रष्टाचार, राममंदिर चोरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर मैदान मे उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed