सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of Ravi, who lost his life in the missile attack

Sitapur News: आज बघाइन पहुंचेगा मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले रवि का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of Ravi, who lost his life in the missile attack
रवि के परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले बघाइन निवासी रविगोपाल का शव बुधवार को उनके घर पहुंचेगा। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार लखनऊ एयरपोर्ट जाएंगे। एंबुलेंस की मदद से शव को महमूदाबाद लाया जाएगा।
Trending Videos



बघाइन निवासी रवि गोपाल (26) 18 मार्च को सऊदी के रियाद स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने के दौरान मिसाइल हमले का शिकार हो गए थे। अगले दिन रवि गोपाल के बड़े भाई मनमोहन को दोस्तों ने घटना की जानकारी दी थी। मामले में डीएम डॉ. राजा रणपति आर ने दिल्ली और रियाद स्थित दूतावास से संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया था। इसके बाद शव को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियाद स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी होने के बाद शव को भारत भेजे जाने की कार्रवाई आगे बढ़ी। परिजनों के मुताबिक रियाद से मंगलवार रात 12:40 मिनट पर फ्लाइट निकलेगी जो बुधवार सुबह 7:45 पर लखनऊ पहुंचेगी। यहां से नायब तहसीलदार राकेश पाल के साथ मृतक रवि के बड़े भाई मनमोहन शव का प्राप्त करेंगे। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि शव को वापस भारत लाए जाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को रवि गोपाल का शव उसके घर पहुंचेगा।



आश्रितों को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए : अम्मार रिजवी

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और विदेश मंत्री से इस संबंध में पत्राचार किया था। पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ की सहायता राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र के होनहार युवा खाड़ी देशों में रोजगार के लिए जा रहे हैं। क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के समुचित प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed