{"_id":"69d7f2a1e4a7de4cec0404a4","slug":"the-police-were-activated-by-the-wisdom-of-the-family-members-and-the-search-became-easier-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153706-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परिजनों की सूझबूझ से सक्रिय हुई पुलिस, तलाश हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परिजनों की सूझबूझ से सक्रिय हुई पुलिस, तलाश हुई आसान
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। फार्मासिस्ट इमरान को तलाशने में पुलिस से ज्यादा परिजनों की सूझबूझ मददगार साबित हुई। अपहर्ताओं की धमकी पर परिजनों ने ऑनलाइन 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बीच परिजनों ने आरोपियों के बैंक से संपर्क कर उनके बचत खाते को फ्रीज करा दिया। इसके साथ ही पुलिस से लगातार संपर्क में रहे और सूचना साझा करते रहे। मामले में परिजनों ने बिना घबराए सूझबूझ से काम लिया। इससे इमरान की तलाश आसान हुई।
बहराइच के मटेरा पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मो. इमरान सात अप्रैल को परिजनों के साथ मुंबई से लखनऊ आए। परिजनों को निजी वाहन से घर भेज दिया। वह खुद चिनहट के कमता चौराहे पर टैक्सी पकड़ने के लिए खड़े हुए। वहीं से उनका अपहरण हो गया।
अपहर्ताओं ने इमरान से अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर ऑनलाइन पांच लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा। सहमे इमरान ने परिजनों से पैसों की मांग की। इस पर परिजनों ने इमरान से वाहन के संबंध में जानकारी मांगी। साथ ही वीडियो कॉल पर ही पूरी कार दिखाने के लिए कहा। परिजनों की बात सुनकर अपहर्ताओं ने कॉल काट दी। इस पर इमरान के परिजन समझ गए कि कुछ गड़बड़ है।
पत्नी दरख्शां सलमा ने अपहर्ताओं के खाते में ऑनलाइन 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के बैंक के विवरण के आधार पर खाता ब्लॉक करवा दिया। इससे अपहर्ता रकम नहीं निकाल सके। उधर, परिजनों की सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस बीच अपहर्ता इमरान को लेकर सीतापुर पहुंच गए। यहां उन्होंने इमरान का फोन ऑन कर दोबारा परिजनों को कॉल करवाई।
अपहर्ताओं ने परिजनों को रुपये लेकर सीतापुर आने के लिए कहा। एक अन्य खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। उस रिश्तेदार ने सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सय्यदा खातून से मदद मांगी।
विधायक ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर को पूरी बात बताई। डीएम ने पुलिस को सक्रिय किया। इसके बाद स्वाट व सर्विलांस टीम ने शहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मिलकर अपहर्ताओं की घेराबंदी कर आरएमपी ग्राउंड के अंदर से गिरफ्तार कर लिया।
महंगे कपड़े, शानदार सूटकेस के साथ देख बनाई अपहरण की योजना
सीतापुर। महंगे शौक, ब्रांडेड कपड़े और शानदार सूटकेस भी खतरे में डाल सकते हैं। हमारा मकसद आपको डराना नहीं बल्कि सतर्क करना है, जिससे कि यात्रा करते समय कुछ जरूरी सतर्कता बरतें। बहराइच में तैनात फार्मासिस्ट इमरान के अपहरण में भी कुछ ऐसा ही सामने आया है।
पुलिस के अनुसार इमरान सात अप्रैल को चिनहट के कमता चौराहे पर टैक्सी के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान उनके महंगे कपड़े और शानदार सूटकेस देखकर दो लड़के आए और इमरान से पूछे कि उन्हें कहां जाना है। इमरान ने बहराइच जाने की बात कही। इस पर उन्हें टैक्सी में बैठा लिया। तीन लड़के पहले से बैठे थे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी किसान पथ पर चढ़ा दी। किसान पथ पर ही फार्मासिस्ट की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इमरान के हाथ-पैर व मुंह भी बांध दिए। इसके बाद फिरौती की मांग की।
तो पुलिस ने बुधवार रात ही पत्नी को फार्मासिस्ट से मिलाया
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने बुधवार रात आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को फार्मासिस्ट कार में पीछे की सीट पर पड़े मिले। इसके बाद सभी को शहर लाया गया। इधर उनकी पत्नी को भी शहर बुलाकर फार्मासिस्ट से मिलाया गया। पुलिस विभाग में तैनात राजधानी व जिले के उच्चाधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी भी थी। निचले स्तर पर कागजी कार्रवाई में हुई देरी के कारण उन्होंने नाराजगी भी जताई।
बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस की जांच में अपहरण करने वाले बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। इसमें गोंडा निवासी मनीष गोस्वामी पर लूट के तीन मामले पहले ही गोंडा में दर्ज हैं। नागेंद्र मिश्रा पर बहराइच में छेड़छाड़ व लखनऊ में सरकारी आदेश के उल्लंघन की प्राथमिकी है। वहीं, अखिलेश मिश्रा पर मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है।
Trending Videos