सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies after being hit by a pickup, protest held with body

Sitapur News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a pickup, protest held with body
हादसे के बाद जाम लगाए परिजन। - फोटो : हादसे के बाद जाम लगाए परिजन।
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। मिश्रिख इलाके में उत्तरधौना गांव के बाहर रविवार शाम सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शकारियों को मौके से हटाते हुए सड़क पर आवागमन बहाल कराया।
Trending Videos

गांव निवासी शांति (70) शाम करीब साढ़े सात सड़क पार कर रही थीं। पास में ही उनके पुत्र बाबूलाल (33) खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच शांति तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परिजनों ने सड़क पर ही शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पिकअप चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो वे टीम से उलझ गए। इस पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed