सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   302 Hindu couples tied the knot, and two Muslim couples performed their Nikah.

Sonebhadra News: 302 हिंदू जोड़े एक दूसरे के हुए, दो मुस्लिम जोड़ों ने किया निकाह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
302 Hindu couples tied the knot, and two Muslim couples performed their Nikah.
उरमौरा ​स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शामिल वर-बधू। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 304 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छोटेलाल खरवार एवं सीडीओ जागृति अवस्थी ने भगवान गणपति की पूजन कर की।
Trending Videos

समारोह में 302 हिंदू जोड़ों के विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह विधिवत कराया गया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई, जिसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगें। 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी गई और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामूहिक विवाह में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के 78, घोरावल के 80, करमा के 51, चतरा के 48 और नगवां ब्लॉक के 47 पात्र जोड़ों की शादी कराई गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिपं सदस्य मोहन कुुशवाहा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शामिल वर-बधू। संवाद

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शामिल वर-बधू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed