सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paid homage to Bhagat Singh and Dr. Lohia.

Sonebhadra News: भगत सिंह और डॉ. लोहिया को किया नमन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paid homage to Bhagat Singh and Dr. Lohia.
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में श्शहीदो को नमन करते जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव। स
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती और भगत सिंह के शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टीजनों ने दोनों विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos

संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया प्रखर समाजवादी चिंतक थे, उन्होंने जीवनभर गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने कहा कि डॉ. लोहिया के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करना होगा। संगोष्ठी में प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य राम भरोसे सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed