{"_id":"6a1c7224e33a9f90b305dbc3","slug":"a-special-drain-cleaning-and-sanitation-campaign-has-been-launched-in-the-municipal-bodies-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147346-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निकायों में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निकायों में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ केे निर्देश पर रविवार को नगर पालिका परिषद के साथ ही सभी नगर पंचायतों में नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान का विशेष अभियान शुरू हुआ। नाला सफाई अभियान की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निगरानी की गई। यह अभियान एक सप्ताह तक निरंतर संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बारिश से पहले जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नाला सफाई एवं स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर संचालित करें। यदि किसी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। अभियान के पहले दिन नाला सफाई कार्यों की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा एवं निगरानी अपर जिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने की। इस दौरान संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि नालों से निकाले गए कचरे का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए तथा स्वच्छता मानकों का पूर्ण अनुपालन हो। नाला सफाई में बड़ी संख्या में निकायों के सफाई कर्मी लगे रहे।
-- -
मुख्य नालों की सफाई हुई तेज
चोपन। नगर पंचायत चोपन में मानसून सत्र को देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मुख्य नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं ईओ अखिलेश सिंह के निर्देश पर नगर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos