{"_id":"6a1c71e8c74cbc2be40ea12d","slug":"doodhnath-took-charge-as-chief-general-manager-of-obra-thermal-project-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-147370-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दूधनाथ ने मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना का कार्यभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दूधनाथ ने मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना का कार्यभार ग्रहण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा। यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में निगम के वरिष्ठ अभियंता एवं मुख्य अभियंता इं. दूधनाथ ने रविवार को मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह दायित्व मुख्य महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के उपरांत संभाला है। उन्हें मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना का मूल कार्यभार तथा मुख्य अभियंता, ओबरा ‘ब’ ताप विद्युत गृह का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के निवासी इं. दूधनाथ का जन्म 13 जुलाई 1967 को हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने वर्ष 1988 में जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज से विद्युत अभियंत्रण इलेक्ट्रिक इंजीनियर में स्नातक उपाधि प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2008 में भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो से एनर्जी ऑडिटर की योग्यता भी अर्जित की। मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात दूधनाथ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परियोजना की सभी उत्पादन इकाइयों का सुरक्षित, विश्वसनीय एवं आर्थिक संचालन सुनिश्चित करना, उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार लाना है।
Trending Videos