सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Project advisor of Beena mine conducted an inspection

Sonebhadra News: बीना खदान का परियोजना सलाहकार ने किया निरीक्षण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Project advisor of Beena mine conducted an inspection
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला खदान क्षेत्र का शनिवार को कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के परियोजना सलाहकार आलोक कुमार सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान क्षेत्र में चल रहे खनन कार्यों, बुनियादी ढांचे तथा पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान परियोजना सलाहकार ने न्यू सीएचपी, व्यू पॉइंट, स्वर्ण ड्रेगलाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने खदान संचालन की प्रगति और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर बल दिया। इसके अलावा उन्होंने इको पार्क का भी निरीक्षण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बीना परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed