{"_id":"6a1c726e88e3c513a00e2d32","slug":"the-court-premises-will-become-tobacco-free-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-147342-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तंबाकू मुक्त बनेगा न्यायालय परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तंबाकू मुक्त बनेगा न्यायालय परिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र में रविवार को बार सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की। संगोष्ठी में अधिवक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए न्यायालय परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
डीबीए के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि तंबाकू का सेवन केवल सेवनकर्ता के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण तंबाकू है। अधिवक्ता समाज के जागरूक प्रहरी हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ न्यायालय परिसर को भी तंबाकू मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य यह संकल्प ले कि वह न स्वयं तंबाकू का सेवन करेगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इसके लिए प्रोत्साहित होने देगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि डीबीए की तरफ से रुको, रोको और टोको अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू और अन्य नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अंत में अधिवक्ताओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने किया। संगोष्ठी में पंकज यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, चंद्रपाल शुक्ल, संतोष कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, राजकुमार पटेल, सुरेश सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र राव, सुरेश सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, कामता यादव, आदर्श देव पांडेय, रामगुल्ली यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos