{"_id":"6a1c72a20dee2972d20525a6","slug":"more-patients-with-stomach-pain-vomiting-and-diarrhea-came-to-the-public-health-fair-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-147362-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज पहुंचें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही/ खलियारी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जन आरोग्य मेले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के अधिक मरीज पहुंचें। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए करीब 98 मरीजों का उपचार किया गया।
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के बीच मौसमी बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं। बदलते मौसम में लोग पेट दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। इस तरह के कुल 30 मरीजों का रविवार को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया और दवा वितरण किया गया। इस मौके पर चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे आदि उपस्थित रहे। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के प्रभारी डॉ.राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि जन आरोग्य मेला में उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार के 32 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। मरीजों को रोगों से बचने से संबंधित जानकारी देते हुए उचित सलाह भी दी। मौसम को देखते हुए उन्हें मच्छरों से बचने एवं अन्य रोगों से बचने की भी सलाह दी गई। खलियारी स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 7 नए मरीजों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के लक्षणों की जांच की तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित कीं। मरीजों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार उचित परामर्श भी दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख न करना पड़े। शिविर में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos