{"_id":"6a1c72d0eb0dbd3e600e5cf3","slug":"the-bed-entrance-exam-was-held-at-6-centers-under-tight-security-208-were-absent-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-147364-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा के बीच 6 केंद्रों पर हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा, 208 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा के बीच 6 केंद्रों पर हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा, 208 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छह केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली में 1980, दूसरी पाली में 1978 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान दिया। पहली पाली में 206 औ दूसरी पाली में 208 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सभी जगह सघन तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया।
परीक्षा कक्षों की भी सघन निगरानी बनाए रखी गई। आदर्श इंटर कालेज रॉबर्टसगंज, राजकीय कन्या डिग्री कालेज छपका, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज रॉबर्ट्सगंज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के ब्लाक वन और ब्लाक दो में दो पालियों में परीक्षा ली गई।
सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा ली गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले से प्रवेश दिया गया। इससे पहले उनकी गेट पर सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
किसी भी अभ्यर्थी के अभिभावक के अंदर प्रवेश करने और इलेक्ट्रानिक उपकरण, सादा कागज, कैलकुलेटर, मोबाइल आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध बना रहा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आंतरिक सचल दस्ते के साथ बाह्य सचल दस्ता भी निगरानी में जुटा रहा।
पहली पाॅली में 2186 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1980 ने परीक्षा दी। 206 गैरहाजिर पाए गए। वहीं दूसरी पाली में 1978 अभ्यर्थी ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। कुल 208 अभ्यर्थी नदारद ही पाए गए। एक ही अभ्यर्थी ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा की शुचिता बनी रहे।
इसके लिए एडीएम वागीश कुमार शुक्ला के साथ ही जिला नोडल समन्वयक के रूप में पीजी कॉलेज ओबरा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार और उप नोडल अधिकारी के रूप में राजकीय मॉडल महाविद्यालय पवनी कला के प्राचार्य डॉ. परवेज आलम निगरानी बनाए रहे।
डीआईओएस जयराम सिंह और बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने भी अपने स्तर से परीक्षा की निगरानी बनाए रखी।

Trending Videos