{"_id":"6a29ab18d5382b27bb0c9a52","slug":"aarohan-4700-children-become-skilled-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147953-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोहण : हुनरमंद बने 4700 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोहण : हुनरमंद बने 4700 बच्चे
विज्ञापन
एनसीएल में आरोहण शिविर के समापन पर हुनर का प्रदर्शन करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीएल के मेगा समर कैंप-आरोहण का बुधवार को समापन हो गया। एनसीएल की सभी कोयला परियोजनाओं में कैंप स्थल पर समापन समारोह का आयोजन किया गया।
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) राजेश त्रिवेदी, मुख्यालय स्तरीय श्रमिक संघ प्रतिनिधि, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंबर्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी एवं कहा कि एनसीएल ने बच्चों में प्रतिभा का बीज बो दिया है। अब अभिभावकों का दायित्व है कि वह उनके इस हुनर को जिंदा रखें और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दें।
उन्होंने कहा कि हर बच्चे में एक अनूठी प्रतिभा होती है, जिसे बस सही मंच मिलने की देरी होती है, एनसीएल ने आरोहण के रूप में बच्चों को वही मंच देने का एक छोटा सा प्रयास किया है। अंत में आरोहण समर कैंप के प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया। इस वर्ष 21 मई से शुरू हुए इस ग्रीष्मकालीन शिविर में छह से 14 वर्ष के आयु वर्ग के 4718 बच्चों ने भाग लिया। कैंप के दौरान योग्य और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को कुल 13 अलग-अलग विधाओं में पारंगत किया गया। सबसे अधिक जुड़ाव एथलेटिक्स में देखा गया जहां 1323 बच्चों ने हिस्सा लिया।