सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girls should become self-reliant and put their heart and soul into achieving their goals: ED

आत्मनिर्भर बनें बालिकाएं, लक्ष्य हासिल करने में लगाएं जी- जान : ईडी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girls should become self-reliant and put their heart and soul into achieving their goals: ED
एनटीपीसी रिहंद में क्षे. कार्य. नि. (उत्तर) एवम सीईओ दिवाकर कौशिक का स्वागत करते संजय असाटी ,का
विज्ञापन
एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एनएसपीसीएल के सीईओ दिवाकर कौशिक ने बुधवार को एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा किया। परियोजना परिसर पहुंचने पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तरा क्लब की अध्यक्ष सीमा कौशिक भी मौजूद रहीं। दौरे की शुरुआत उन्होंने बालिका सशक्तीकरण अभियान- 2026 की कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही ग्रामीण बालिकाओं से मुलाकात कर की। बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वह बालिकाओं के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने एसएमसी सदस्यों के साथ संयंत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की। साथ ही यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी बातों को सुना। संयंत्र क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) परियोजना की प्रगति का जायजा लिया तथा एफजीडी स्टेज-1 और 3 के लाइम स्टोन एवं जिप्सम हैंडलिंग सिस्टम के विद्युत भवन का उद्घाटन किया। निर्माणाधीन 20 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed