सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pooja, Harikirtan and enlightened conference organized in Sonbhadra on completion of 12 years of Modi government

Sonebhadra News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोनभद्र में पूजन, हरिकीर्तन और प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pooja, Harikirtan and enlightened conference organized in Sonbhadra on completion of 12 years of Modi government
रेणुकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर  कीर्तन एवं हवन करते भाजपा के पदा
विज्ञापन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोनभद्र में पूजन, हरिकीर्तन और प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित

सोनभद्र। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजन, हवन, हरिकीर्तन, प्रबुद्ध सम्मेलन और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की गई।
म्योरपुर में भाजपा मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और हरिकीर्तन हुआ। मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घोरावल विधानसभा क्षेत्र के गुप्तकाशी शिवद्वार मंदिर परिसर में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

करमा ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश और प्रदेश में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बीडीओ गुरुशरण श्रीवास्तव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उनके लाभार्थियों पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी।
रॉबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को सरकार की कार्यशैली का आधार बताया।
इसी क्रम में म्योरपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिली है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

रेणुकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर  कीर्तन एवं हवन करते भाजपा के पदा

रेणुकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर  कीर्तन एवं हवन करते भाजपा के पदा

रेणुकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर  कीर्तन एवं हवन करते भाजपा के पदा

रेणुकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर  कीर्तन एवं हवन करते भाजपा के पदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed