{"_id":"6a29ab4b7d6b700ec60f1452","slug":"inauguration-of-a-200-kw-rooftop-solar-project-at-the-esi-hospital-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147941-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ईएसआई चिकित्सालय में 200 किलोवाट रूफ टॉप सोलर परियोजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ईएसआई चिकित्सालय में 200 किलोवाट रूफ टॉप सोलर परियोजना का शुभारंभ
विज्ञापन
पिपरी ईएसआई चिकित्सालय में 200 किलोवाट रूफ टॉप सोलर परियोजना का शुभारंभ करते चिकित्सा अधीक्षक ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी में 200 किलोवाट क्षमता वाले रूफ टॉप सोलर पैनल प्रोजेक्ट का बुधवार को शुभारंभ किया गया। परियोजना का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार भारत सरकार की ग्रीन एनर्जी नीति के तहत इस परियोजना की प्रक्रिया वर्ष 2024 से चल रही थी। परियोजना के लिए 24 नवंबर 2025 को एचएफएम सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. त्रिपाठी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। निर्धारित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण किए जाने के बाद अब यह परियोजना शुरू हो गई है।
उद्घाटन से पूर्व भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप चिकित्सा अधीक्षक ने सोलर कंट्रोल पैनलों की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. आनंद पटेल, डॉ. अखिलानंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डॉ. त्रिपाठी ने बीमांकित श्रमिकों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आरक्षित 700 सीटों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 कर दी गई है।