{"_id":"69d547775004d719f90a61d3","slug":"breaking-a-sweat-trying-to-locate-farmers-who-have-settled-in-the-city-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-144507-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शहर में बस गए किसानों को ढूंढने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शहर में बस गए किसानों को ढूंढने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के परही गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण करते उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुम
विज्ञापन
सोनभद्र। गांवों से शहर में जाकर बसे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे किसानों को ढूंढने में ज्यादा परेशानी हो रही है, जिनका गांव में पुकारू नाम कुछ तो शहर में कुछ और है। इन्हें कृषि विभाग के कर्मचारी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। ऐसे में उनकी फार्मर रजिस्ट्री करने में दिक्कत आ रही है। कृषि विभाग के कर्मचारी विकास प्रताप सिंह के मुताबिक तेंदू और पसही कला समेत अन्य गांवों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा जा रहा है। कुछ गांव शहरों में रह रहे हैं, ऐसे में उनका मौके पर फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। ऐसे किसानों से मोबाइल पर बात करके फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा जा रहा है। कुछ किसान फार्मर रजिस्ट्री कराए भी हैं।
कृषि विभाग की तरफ से फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। हालांकि गांव से शहर में जाकर बसे लोगों का फार्मर रजिस्ट्री करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे किसानों से सहज जनसेवा केंद्रों पर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा जा रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक करीब एक लाख 56 हजार से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। 32 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना शेष है। ऐसे किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाने केे लिए 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है।
क्षेत्रीय लेखपाल शिविर में अनुपस्थित
उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के परही ग्राम पंचायत भवन में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। कृषि विभाग के एटीएम गंतव्य मौर्य, पंचायत सहायक और कोटेदार उपस्थित मिले। वहीं पूर्व सूचना के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल शिविर में अनुपस्थित मिले। उन्होंने वंचित किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Trending Videos