{"_id":"69d64975099f34b2f603c159","slug":"video-wife-in-laws-arrested-for-murder-of-man-visiting-in-laws-home-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की हत्या में पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की हत्या में पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार, VIDEO
पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए सुनील पासवान (35) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार को नामजद आरोपी सास-ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों भागने की फिराक में थे। वहीं चौथा आरोपी सुनील के साले की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।
बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना अंतर्गत गड़के गांव निवासी सुनील की शादी रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव के परसवनिया टोला में हुई। किसी बात से नाराज होकर पत्नी जनती देवी सात माह पहले मायके आ गई थी। इसके बाद से ही उसकी विदाई नहीं की जा रही थी। रविवार को पत्नी की विदाई कराने सुनील ससुराल आया था। भाई सत्येंद्र पासवान ने बताया कि बातचीत के दौरान ही विवाद करते हुए ससुराल वालों ने सुनील पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो उसे भी मारने का प्रयास किया गया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह सुनील को बचाया गया। गंभीर हाल में सुनील को वैनी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई सत्येंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सुनील की पत्नी जनती देवी, सास फुलवंती, ससुर दशरथ पासवान और साले राजू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर उदयभान राव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सोमवार की सुबह पुलिस टीम ने दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से जनती, फुलवंती और दशरथ पासवान को गिरफ्तार किया। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे और वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। चौथे आरोपी राजू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।