सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Convict Sentenced to Life Imprisonment for Murdering Elderly Woman by Crushing Her Head

Sonebhadra News: बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Convict Sentenced to Life Imprisonment for Murdering Elderly Woman by Crushing Her Head
विज्ञापन
सोनभद्र। एडीजे एफटीसी हरिकेश कुमार की अदालत ने जुगैल थाना क्षेत्र के बरवाडीह (बड़गावां) में आठ साल पहले बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगताना होगा। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

बरवाडीही निवासी शिवमूरत गौड़ ने जुगैल थाने में तीन फरवरी 2018 को तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी राजकुमारी बड़ी लड़की किसमतिया को ससुराल के विदा कर लौट रही थी। रास्ते में भतीजा संत कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने एक बड़े पत्थर से उनके हाथ में मार दिया। इससे वह गिर पड़ीं। उसी पत्थर से उनके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन से तथ्य बने फैसले के प्रमुख आधार....
बड़ी मां दे रही थीं गाली, इसलिए मार दिया पत्थर : दोषी
अभियोजन साक्ष्य समाप्ति के बाद संत कुमार का बयान दर्ज किया गया। उसने न्यायालय में बताया कि उसकी बड़ी मां उसे गाली दे रही थी। इसलिए उसने बोल्डर से उन्हें गुस्से में मार डाला था। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी। वह उसी समय से जेल में है। घर से उससे कोई मिलने नहीं आता। जबकि उसके माता-पिता भी हैं। जुर्म स्वीकारने जैसे बयान को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. ऋचा पांडेय से परीक्षण कराया गया लेकिन दोषी की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

---
संत ने मेरी मां को मारे थे तीन पत्थर : बड़ी बेटी
बड़ी बेटी किसमतिया ने न्यायालय को बताया कि वह घटना के कुछ पूर्व ही मायके आई थी। शाम साढ़े चार बजे मां उसे ससुराल के लिए सड़क पर छोड़ने आई थी। वापस जैसे ही वह संत के घर के सामने पहुंची। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर वह वहां भागते हुए पहुंची तो देखा कि वह बोल्डर से मेरी मां को मार रहा था। उसे मां के सिर के पीछे और बाईं आंख के पास तीन पत्थर मारे थे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
---
शोर पर पहुंचा तो देखा शरीर में नहीं थी कोई हरकत : ग्रामीण
गांव के ही बजरंगी ने न्यायालय को बताया कि घटना के समय वह खेत में भैंस के लिए घास काट रहा था। उसके पहुंचने तक उसने शिवमूरत की पत्नी के सिर पर दो वार कर डाला था। वह मौके पर ही पड़ी हुई थी। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed