{"_id":"6a1c718988338da4120249e0","slug":"in-depth-discussion-took-place-on-the-topic-of-tradition-change-and-responsibility-in-hindi-journalism-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147365-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हिंदी पत्रकारिता में परम्परा, परिवर्तन और जिम्मेदारी विषय पर हुआ गहन मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हिंदी पत्रकारिता में परम्परा, परिवर्तन और जिम्मेदारी विषय पर हुआ गहन मंथन
विज्ञापन
ओबरा में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी संबोधित करतीं मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार की देर शाम नगर स्थित एक प्रेक्षागृह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई सोनभद्र की तरफ से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता में परम्परा, परिवर्तन और जिम्मेदारी विषय पर गहन मंथन हुआ। मुख्य अतिथि रहीं नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने समाज के प्रति पत्रकारों के योगदान की सराहना की। कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं। उनकी स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की मजबूती है। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता तभी संभव है, जब पत्रकारों को आर्थिक रुप से मजबूत और सुरक्षित रखा जाए।आर्थिक तंगी सीधे तौर पर उनके गुणवत्ता और स्वतंत्रता को प्रभावित करती है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव, सुनील तिवारी, एसपी तनेजा, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्या, क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्य और जिम्मेदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संगोष्ठी के पश्चात ओबरा, चोपन, डाला के तमाम पत्रकार बंधुवों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सतीश भटिया को महसंघ ने सम्मानित किया। संचालन पत्रकार संजय यादव ने किया। इस मौके पर जिला संरक्षक पत्रकार सुरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष महेश पांडेय, जिला प्रभारी हरिओम विश्वकर्मा, मुख्य महासचिव ऋषि गुप्ता, जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos