फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inner Wheel Club Arya distributed umbrellas to needy vendors.

Sonebhadra News: इनर व्हील क्लब आर्या ने जरूरतमंद वेंडर्स को बांटे छाते

Fri, 31 Jul 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club Arya distributed umbrellas to needy vendors.
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर जरुरत मंदों को छाता वितरण करते इनर व्हील क्लब की पदा​धिकारी। संवाद
सामाजिक सरोकारों के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या ने शनिवार को शहर के जरूरतमंद वेंडर्स को छातों का वितरण किया। इस पहल से सब्जी और फल विक्रेताओं, मोचियों सहित अन्य छोटे व्यवसायियों को धूप और बारिश के दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने बताया कि मेहनत कर अपना जीवनयापन करने वाले वेंडर्स को छाते उपलब्ध कराकर उनके दैनिक कार्य को आसान बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायी हर मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानवीय संवेदना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा कार्य इनर व्हील क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, आईएसओ कीर्ति दुबे, सदस्य अंकिता केजरीवाल, रोजी कौर, जसप्रीत कौर, मोनाली अग्रवाल और दीपा मेहता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed