सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   INTUC protests after polling station is set up 15 to 20 km away

Sonebhadra News: 15 से 20 किमी दूर बना मतदान केंद्र, इंटक ने किया विरोध प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
INTUC protests after polling station is set up 15 to 20 km away
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते इंटक के पदाा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलहत्थी के आठ टोले के मतदाताओं का मतदान केंद्र 15 से 20 किलोमीटर दूर बनाए जाने के विरोध में सोमवार को इंटक के बैनर तले मतदाताओं ने प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर मतदान केंद्र नजदीक बनाए जाने की मांग की गई।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे इंटक के वक्ताओं ने बताया कि बेलहत्थी ग्राम पंचायत के जोगीडीह, टेढीअवा, सजहवा, लालीमाटी, बेलगुड़ी, झरिहवा, रजनी, बड़वान के मतदाताओं का 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर कोड़रा तथा निहाई पाथर स्कूल पर मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र दूर होने के कारण वृद्ध एवं छोटे बच्चों वाली माताएं के साथ-साथ अन्य लोग भी अपना मतदान करने से वंचित हो जाते हैं। यहां की जनता इन आठ टोले का मतदान केंद्र जोगीडीह प्राइमरी स्कूल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। जोगीडीह रेलवे स्टेशन पर आरओबी का निर्माण कराए जाने की मांग की गई। बताया कि आठ साल से आरओबी बनाने की मांग की जा रही है।
इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने बताया कि यदि एक माह के अंदर इस पर सकारात्मक पहल जिला प्रशासन की ओर से नहीं किया गया तो आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।
उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने समस्याओं का समाधान कराए जाने पर जोर दिया। इस दौरान शमीम अख्तर खान, शिव प्रसाद खरवार, लालचंद, लक्ष्मण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed