पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Launch of the Special Communicable Disease Control Campaign in Shahabganj

Sonebhadra News: शहाबगंज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Thu, 02 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Launch of the Special Communicable Disease Control Campaign in Shahabganj
कलेक्ट्रेट से संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ स
बारिश के मौसम में संक्रामक एवं संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन रिंकू विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता अपनाने तथा संचारी रोगों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एलवी शर्मा ने कहा कि वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) तथा एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) समेत कई संचारी रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को अपने घरों और आसपास जलभराव नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर उचित उपचार कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। अभियान के तहत स्वच्छ पेयजल के उपयोग, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, नियमित साफ-सफाई रखने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को पानी के बर्तनों को ढंककर रखने, कूलर एवं टंकियों की नियमित सफाई करने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने की भी सलाह दी जाएगी। इस मौके पर प्रतीक पांडेय, नीलेश मालवीय, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, डॉ. कांति त्रिपाठी, श्रवण कुमार, महिपाल, मुकेश, हरिद्वार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed