सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lump of Coal Falls from Truck Contract Worker Dies Four-Hour Traffic Jam Ensues Amid Clashes

UP: ट्रक से कोयले का टुकड़ा गिरा...संविदाकर्मी की मौत, चार घंटे तक भीषण जाम; पुलिस से नाराज लोगों की नोंकझोंक

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: ट्रक से कोयला गिरने के बाद उसके नीचे दबकर संविदाकर्मी की माैत की सूचना पाकर माैके पर म्योरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पुलिस ने लोगों को मशक्कत के बाद समझाया।

Lump of Coal Falls from Truck Contract Worker Dies Four-Hour Traffic Jam Ensues Amid Clashes
नाराज लाेगों को समझाती म्योरपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: शक्तिनगर थाना क्षेत्र में थाना भवन से चंद कदम की दूरी पर पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास शुक्रवार की रात ट्रक से कोयले का बड़ा टुकड़ा गिरने से संविदाकर्मी की मौत और उसके चचेरे भाई के घायल होने के मामले में घंटों हंगामा चला गया। लगभग चार घंटे तक हंगामे की स्थिति के साथ ग्रामीणों ने आधी रात के बाद तक जाम लगाए रखा। 

Trending Videos


स्थिति को देखते हुए अनपरा और शक्तिनगर दोनों थानों की पुलिस मौके पर बनी रही। नाराजगी जता रहे लोगों ने थाने के सामने से बेखौफ फर्राटा भरते ओवरलोड वाहन और शाम छह बजे के बाद कोयले की लोडिंग बंद होने के आदेश के बाद भी रात में कोयले की लोडिंग-ढुलाई पर खासी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज लोगों ने जताई नाराजगी

आक्रोश जता रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया गया। इस दौरान नाराजगी जता रहे लोगों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोंकझोंक की स्थिति। प्रकरण में युवक के पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब अमित कुमार पटेल (39) निवासी राजकिशन बस्ती अपने चचेरे भाई राहुल राज (25) के साथ घर के लिए जा रहा था। वह जैसे ही पीब्डल्यूडी मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचा, दुद्धीचुआ की तरफ से कोयला लेकर आ रहे ट्रक पर लदा बड़े साइज का कोयला पत्थर उसके उपर जा गिरा। 

इससे जहां अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक की गति बढ़ाकर भाग खड़ा हुआ। अमित खड़िया सीएचपी में स्टार ओएंडएम कंपनी में संविदा कंपनी के रूप में कार्यरत था। जैसे ही लोगों को हादसे की खबर मिली, हाइवे पर उतर आए और नाराजगी जताते हुए आवागमन ठप कर दिया। 

कड़ी कार्रवाई को लेकर उठाई आवाज

रात साढ़ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने थाने के सामने से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सवाल उठाए। कहा कि नियमानुसार शाम छह बजे के बाद कोयले की लोडिंग नहीं होनी चाहिए। जिस आकार का कोयले का पत्थर गिरा, उस पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। घटना को लेकर कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। मनमाने तरीके से कोयला ट्रांसपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की आवाज उठाई। 

बीना चौकी इंचार्ज लोगों को समझाने पहुंचे तो उसने तीखी नोंकझोंक हो गई। इसके बाद वहां प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येंद्र राय पहुंचे। देर तक चली वार्ता के बाद किसी मामला शांत हुआ। तब जाकर रात एक बजे के करीब आवागमन पूरी तरह सामान्य हो गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शक्तिनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed