सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum temperature dropped by 3.3 degrees following rain accompanied by a storm.

Sonebhadra News: आंधी के साथ हुई बारिश से 3.3 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by 3.3 degrees following rain accompanied by a storm.
प्रचंड धूप से राबट्सगंज बाजार में पसरा सन्नाटा।संवाद
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हुई बारिश की वजह से रात के तापमान में बीते 24 घंटे में 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। इससे रात की उमस से कुछ राहत मिली। दिन के पारा में भी मामूली गिरावट हुई, मगर उमस बरकरार रहा। दिन में धूप से बचने के लिए अधिकांश समय घरों में लोग दुबके रहे, वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार केा न्यूनतम तापमान 25.1 और अधिकतम पारा 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसकेे मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम पारा 28.4 और अधिकतम पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 28.0 और अधिकतम पारा 42.3 डिग्री मापा गया था। मंगलवार की रात में बेमौसम हुई बारिश की वजह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 3.3 डिग्र्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। रात में बारिश की वजह से जहां मौसम सुहाना रहा। वही बुधवार की सुबह से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। स्थिति यह रही कि दोपहर के वक्त तेज धूप और उमस से बचने के लिए कम लोग ही सड़कों पर निकले, इससे रॉबर्ट्सगंज नगर की सड़कों के साथ ही ग्रामीण इलाके की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed