सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the first day, 1482 copies were checked at two centres.

Sonebhadra News: पहले दिन दो केंद्रों पर जांची गईं 1482 कॉपियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 1482 copies were checked at two centres.
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पु​स्तिका का मुल्
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को जिले के दो केंद्रों पर शुरू हुआ। पहले दिन हाईस्कूल की 980 और इंटर की 502 कॉपियां जांची गईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डिप्टी हेड के अलावा विभागीय अफसरों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार से मूल्यांकन में तेजी आने की उम्मीद है।
Trending Videos

जिले को हाईस्कूल व इंटर की करीब ढाई लाख कॉपियां आवंटित हैं। इसमें अब तक हाईस्कूल की 59 हजार और इंटर की 25 हजार कॉपियां प्राप्त हो चुकी हैं। शेष कॉपियां बृहस्पतिवार की सुबह तक पहुंचने की संभावना है। रॉबर्ट्सगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटर का मूल्यांकन केंद्र निर्धारित है। दोनों केंद्रों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मूल्यांकन कार्य आरंभ हुआ। हाईस्कूल में 271 और इंटर में 236 परीक्षक उपस्थित रहे। बोर्ड के निर्देशों के अनुरुप सतर्कता के साथ मूल्यांकन कराया गया। पहले दिन कुल 1482 कॉपियां जांची गई। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य शुचितापूर्ण ढंग से चल रहा है। पहले दिन कम कॉपियां दी गई थीं। बृहस्पतिवार से संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में जांची जाएंगी हाईस्कूल की 50, इंटर की 45 कॉपियां
कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर बोर्ड ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोई भी परीक्षक मनमानी नहीं कर पाएगा। एक दिन में उसे निर्धारित संख्या से अधिक कॉपी नहीं दी जाएगी। हाईस्कूल में एक परीक्षक को दिन में अधिकतम 50 और इंटर में 45 कॉपियां ही जांचनी हैं। इससे अधिक होने पर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed