फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Speeding claims lives uncle and nephews Raju had visited in-laws to get pigeon pea seeds tragedy strikes

UP Accident: तेज रफ्तार ने ली फूफा और भतीजों की जान, अरहर का बीज लेने ससुराल आया था राजू; हादसे के बाद मातम

Fri, 10 Jul 2026 09:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से फूफा और दो भतीजों की मौत हो गई। राजू एक दिन पहले मक्का और अरहर का बीज लेने पाटी स्थित ससुराल आया था। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Speeding claims lives uncle and nephews Raju had visited in-laws to get pigeon pea seeds tragedy strikes
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। बृहस्पतिवार की देर शाम हुई इस दुर्घटना ने तीन परिवारों की खुशियां एक साथ छीन लीं। इस हादसे के पीछे कई लापरवाहियां सामने आई हैं, जिनमें एक ही बाइक पर तीन युवकों का सवार होना और तेज रफ्तार प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

विज्ञापन




अनपरा के रणहोर निवासी राजू अपनी ससुराल पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी गांव में आया था। वह बुधवार को अपनी ससुराल पहुंचा था। बृहस्पतिवार को राजू मक्का, तिल और अरहर का बीज लेकर अपने घर रणहोर लौट रहा था। उसे छोड़ने के लिए उसके साले के बेटे छोटू और सुनील एक ही बाइक से रणहोर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

दुर्घटना का विवरण
मड़ैया गांव के पास उनकी बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि उनके साथ एक दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक भी चल रहे थे। दूसरी बाइक पर बीज का बोरा रखा था। ये दोनों युवक रणहोर पहुंचकर बीज पहुंचाकर वापस भी लौट आए थे।

परिजनों को सूचना और कोहराम
घर पहुंचने पर जब छोटू और सुनील के वापस नहीं लौटने की जानकारी मिली, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें रास्ते में हुए भीषण हादसे की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में मातम पसर गया।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
पिपरी एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि छोटू के पिता की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लिया। दुद्धी सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed