सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Swindled money after opening a security services account in Meerut.

Sonebhadra News: सिक्योरिटी सर्विसेज का मेरठ में खाता खोल लगाया चूना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Swindled money after opening a security services account in Meerut.
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र की नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज के नाम पर मेरठ में दफ्तर खोलकर लाखों का चूना लगाया गया। आरोप है कि सिक्योरिटी कंपनी की आड़ में कई खाते खुलवाकर अवैध लेन-देन किए गए। सिम जारी करते हुए भी अवैध गतिविधियां संचालित की गईं। मामले में न्यायालय के आदेश पर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुमित कुमार त्रिपाठी ने मैक्सिमस फेलिक्स लीजन सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मेहरौली, नई दिल्ली के डॉयरेक्टर संदीप कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कहा है कि वह नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज (एनएसएस) नामक सुरक्षा सेवा प्रदाता संस्था का निदेशक है। वह अपनी कंपनी के व्यवसाय का विस्तार अन्य जिलों-राज्यों में करना चाहता था। इसी दौरान उसके व्यावसायिक परिचित दिनेश ने संदीप से मुलाकात कराई। उसने बताया कि उसे अलीनगर जीटी रोड में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए स्टाफ की जरूरत है और कार्य साझेदारी के जरिए किया जाना है। उसने कई जिलों में संयुक्त रूप से कार्य का भरोसा दिया। साझेदारी स्थापित होने के बाद उसने मेरठ में नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज के नाम से एक नया कार्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा और उसके लिए उनसे 1.59 लाख रुपये भी लिए। बाद में पता चले उसने मेरठ कार्यालय की आड़ में बगैर उनको जानकारी दिए कई अवैध नियुक्तियां की और कई सिम कार्ड जारी कराए। उसका दुरुपयोग करते हुए विभिन्न लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाए गए और उसका प्रयोग अवैध लेन-देन व अन्य धोखाधड़ी वाले कार्यों में किया जा रहा है। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed