सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Drivers Burned Alive Trucks Collide Head-On in Bodies Charred Beyond Recognition

जिंदा जल गए दो चालक: यूपी में आमने-सामने टकराए ट्रक, जलकर चीखते रहे दोनों; हालत ऐसी कि नहीं हो सकी पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हादसे की सूचना पाकर माैके पर हाथीनाला थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आग इतनी भयावह थी कि सब कुछ राख हो चुका था। झुलसे चालकों को काफी देर बार बाहर निकाला गया, तब तक उनकी माैत हो चुकी थी।

Two Drivers Burned Alive Trucks Collide Head-On in Bodies Charred Beyond Recognition
हादसे के वक्त माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक केबिन में ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों चालक जिंदा जल गए।

Trending Videos




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तुरंत ही आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता के चलते वे केबिन तक पहुंच नहीं सके। कुछ ही देर में दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के लिए हिंडाल्को और अल्ट्राटेक कंपनी के अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी।

हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला गया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया है। मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed