{"_id":"69da4c1964ee123d3a0e0c1c","slug":"video-contract-workers-halt-work-stage-sit-in-project-gate-in-sonbhadra-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविदा श्रमिकों ने ठप किया काम, परियोजना गेट पर दिया धरना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा श्रमिकों ने ठप किया काम, परियोजना गेट पर दिया धरना; VIDEO
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के श्रमिकों ने शनिवार को वेतन भुगतान और मजदूरी को लेकर आंदोलन कर दिया। सुबह काम पर पहुंचे सैकड़ों श्रमिकों ने काम बंद कर मुख्य मैटेरियल गेट पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे।
श्रमिकों का आरोप था कि परियोजना में काम कर रही कंपनियों की ओर से उन्हें समय पर मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रेणी के अनुसार मजदूरी भी नहीं मिल रही। गेट पास में अलग श्रेणी दर्ज कर कम मजदूरी दिए जाने की शिकायत भी सामने आई। साथ ही सोशल मीडिया पर मजदूरी बढ़ोतरी की अफवाह से स्थिति और भड़क गई। सूचना पर पहुंचे प्रबंधन के अधिकारियों ने श्रमिकों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लागू कर दी गई है और सभी को समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस बाबत एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश बोयपाई ने बताया कि सोशल मीडिया में किसी ने श्रमिकों की मजदूरी वृद्धि को लेकर अफवाह फैला दिया था, जिस कारण मजदूर कुछ देर के लिए गेट पर बैठे थे। उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया है। मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन लगातार प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।