पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two new plastic waste management units will be set up in Bahadurpur-Lilapur.

Sonebhadra News: बहादुरपुर-लीलापुर में लगेंगी दो नई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two new plastic waste management units will be set up in Bahadurpur-Lilapur.
मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें विकास खंड नियामताबाद के बहादुरपुर तथा चंदौली के लीलापुर में नई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए मिशन कार्यालय को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत बनाने, सामुदायिक शौचालयों के बेहतर संचालन, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर उनके खुलने एवं बंद होने का समय अनिवार्य रूप से अंकित कराएं। ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शौचालयों की देखरेख कर रहे केयरटेकरों को प्रत्येक माह समय से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में व्यक्तिगत शौचालयों के लंबित ऑनलाइन आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कचरा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान पूर्व में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) को तत्काल क्रियाशील करने के निर्देश संबंधित विकास खंडों को दिए गए।
इसके अलावा विकास खंड नियामताबाद के बहादुरपुर तथा विकास खंड चंदौली के लीलापुर में नई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए मिशन कार्यालय को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए। ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को शत-प्रतिशत द्वितीय सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस कार्य में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए ऐसे अधिकारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कंसल्टेंट, जिला परियोजना प्रबंधक सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed