सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vandals smashed one idol in the temple and threw another into a field.

Sonebhadra News: अराजकतत्वों ने मंदिर में एक देव प्रतिमा तोड़ी, दूसरी खेत में फेंकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vandals smashed one idol in the temple and threw another into a field.
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने मंदिर में देव प्रतिमा तोड़ दी। वहीं दूसरी देव प्रतिमा को मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। सुबह ग्रामीण पूजन के लिए पहुंचे तो आक्रोशित हुए। पुलिस ने खेत से पड़ी प्रतिमा को मंदिर में रखवाया, साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को थाने ले आई। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos

धर्मदासपुर गांव की बस्ती से 500 मीटर दूर चकरोड किनारे 15 वर्ष पहले शीतला माता मंदिर बनाया गया था। मंदिर में मां शीतला के साथ मां काली, बजरंगबली और शनिदेव की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। शनिवार की सुबह छह बजे श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे तो लगभग तीन फिट ऊंची देव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त हाल में देखा। दूसरी तरफ एक देव प्रतिमा गायब थी। तत्काल प्रधान ललित वर्मा को दी जानकारी दी गई। ग्रामीणों के साथ पहुंचे प्रधान ने आसपास जाकर देखा तो पता चला कि खेत में दूसरी प्रतिमा दिखी। सुबह सात बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खेत से लाकर प्रतिमा मंदिर में रखी गई। जबकि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को थाने ले आया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए एसपी से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया पुलिस को सुबह सात बजे सूचना मिली कि अराजकतत्वों ने देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। -ऋषभ रूणवाल, एएसपी ऑपरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed