फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young woman dies while heading temple sell garlands tragic accident occurs while trying to save child

UP: माला बेचने मंदिर जा रही युवती की की माैत, बच्चें को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा; सिर पर लगी गंभीर चोट

Fri, 31 Jul 2026 10:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 31 Jul 2026 10:06 PM IST
सार

UP Accident: सोनभद्र के ओबरा में ग्रीन माउंटेन स्कूल के सामने सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार 22 वर्षीय अंजू माली की बाइक फिसल गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Young woman dies while heading temple sell garlands tragic accident occurs while trying to save child
एंबुलेंस से अस्पताल जाती युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनभद्र में ओबरा के चोपन रोड स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल के सामने शुक्रवार सुबह एक स्कूली बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी। पहले उसे चोपन सीएचसी, फिर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर में फूल-माला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली 22 वर्षीय अंजू माली शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक से हनुमान मंदिर जा रही थी। रोज की तरह वह मंदिर परिसर में फूल-माला बेचने के लिए निकली थी। जैसे ही वह चोपन रोड स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल के सामने पहुंची, उसी दौरान स्कूल जा रहा एक बच्चा अचानक सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


बच्चे को टक्कर से बचाने के लिए अंजू ने तत्काल बाइक का तेज ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के समय उसके साथ मौजूद एक किशोर ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अंजू को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अंजू मेहनत-मजदूरी कर फूल-माला बेचकर अपने परिवार की मदद करती थी। उसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि हादसे में घायल युवती को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed