फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three accused involved murder instructor arrested bike used in incident recovered police produced court

UP: अनुदेशक की हत्या में शामिल तीन आरोपी अरेस्ट, घटना में प्रयुक्त बाइक की चाबी बरामद; पुलिस ने न्यायालय भेजा

Fri, 31 Jul 2026 09:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 31 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

मारपीट के दौरान घायल हुए संदीप पाल की मौत के मामले में पिपरी पुलिस ने तीन आरोपियों अजय पांडेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक की चाबी बरामद हुई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three accused involved murder instructor arrested bike used in incident recovered police produced court
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनभद्र में रेणुकूट बस स्टैंड पर मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक संदीप पाल की मौत के मामले में पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक की चाबी भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे रेणुकूट बस स्टैंड स्थित एक पान की दुकान के पास अनुदेशक संदीप पाल का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान विशाल सिंह उर्फ बिट्टू ने बाइक की चाबी से संदीप की दाहिनी आंख और कान के बीच जोरदार वार कर दिया। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल संदीप को पहले हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में भी घटना को लेकर आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर पिपरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे रेणुकूट स्थित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) कार्यालय की बाउंड्री के पीछे पाइप लाइन मार्ग के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पांडेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक की चाबी भी बरामद की गई।

पिपरी थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed