{"_id":"69595b6056835672760b823b","slug":"17720-families-to-get-benefits-of-pm-ujjwala-scheme-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147456-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 17,720 परिवारों को मिलेगा पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 17,720 परिवारों को मिलेगा पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जीरो पावर्टी अभियान में जिले के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से वंचित जिले 17, 720 परिवार चिह्नित किए गए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद अब पूर्ति निरीक्षक इन परिवारों से संपर्क कर उनका सत्यापन करेंगे। पात्र व्यक्तियों को गैस एजेंसी धारकों की ओर से आधार, बैंक की पासबुक देने के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा।
गत दिनों प्रदेश सरकार की ओर से पीएम आवास, बिजली, पेयजल, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर गांव से 20- 25 परिवारों को चिह्नित करने के लिए जीरो पावर्टी अभियान चलाया गया था। जिले में सर्वे के मुताबिक अखंडनगर में 1349, बल्दीराय में 1175, भदैंया में 1298, धनपतगंज में 1256, दोस्तपुर में 994, दूबेपुर में 1735, जयसिंहपुर में 1435, कादीपुर में 1164, करौंदीकला में 835, कूरेभार में 1705, कुड़वार में 1408, लंभुआ में 1420, माेतिगरपुर में 790, प्रतापपुर कमैचा में 1156 परिवार पीएम उज्ज्वला योजना के लिए चिन्हित किए गए।
गत बुधवार को शासन स्तर पर हुई वीसी में जिले के सभी पूर्ति निरीक्षकों को सूची में दिए गए परिवारों से संपर्क कर उनका पात्रता का परीक्षण करने और उन्हें निकटवर्ती एलपीजी वितरक से गैस कनेक्शन का लाभ दिलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए 15 दिन का समय भी दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने बताया कि यह कार्य पूर्ति निरीक्षक करेंगे। गैस एजेंसी संचालक विनोद राना ने बताया कि सत्यापन पूरा होने के बाद जो सूची मिलेगी उसके आधार पर पात्रों को योजना का लाभ दिलाने की प्रकिया शुरू की जाएगी।
Trending Videos