{"_id":"69c81dbbb5e1a611be0ca18c","slug":"62-players-selected-for-the-divisional-residential-sports-hostel-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-152910-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में मंडल के लिए चयनित हुए 62 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में मंडल के लिए चयनित हुए 62 खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए हुए चार दिवसीय ट्रायल में जिला स्तर पर 62 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 26 मार्च तक 10 खेलों में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था।
जिलास्तर पर चयनित ये खिलाड़ी शुक्रवार से सोमवार तक चल रहे मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। यहां से सफल खिलाड़ी अलग-अलग जिलों में होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल का ट्रायल दिया। इसमें जिला स्तर पर बालक वर्ग के वॉलीबॉल में तीन, फुटबॉल में एक, बैडमिंटन में दो, टेबल टेनिस में तीन, हॉकी में दो, क्रिकेट में छह, कबड्डी में छह, एथलेटिक्स में एक व हैंडबॉल में छह खिलाड़ी चयनित हुए हैं। बालिका वर्ग के खिलाडि़यों ने वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी व हैंडबॉल के ट्रायल में प्रतिभाग किया। इसमें वॉलीबॉल में तीन, कुश्ती में दो, बैडमिंटन में दो, टेबल टेनिस में पांच, हॉकी में दो, एथलेटिक्स में आठ, कबड्डी में छह व हैंडबॉल में चार खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर पर हो गया है, वे अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल देंगे। प्रदेश स्तरीय ट्रायल में चयन के बाद खिलाड़ियों को आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।
Trending Videos