{"_id":"69595a207d57aaa648024eea","slug":"chief-statement-of-witness-co-in-engineer-murder-case-recorded-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-147470-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंजीनियर हत्याकांड में साक्षी सीओ का मुख्य बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंजीनियर हत्याकांड में साक्षी सीओ का मुख्य बयान दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में शनिवार को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत में गोरखपुर में तैनात साक्षी सीओ प्रशांत सिंह हाजिर हुए। उनका मुख्य बयान दर्ज किया गया। साक्षी सीओ का मुख्य बयान पूरा होने के बाद आरोपी अमित कुमार के अधिवक्ता ने जिरह शुरू की, लेकिन जिरह पूरी नहीं होने पर अदालत ने साक्षी सीओ को सात जनवरी के लिए तलब किया है।
कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ सुनवाई चल रही है।
Trending Videos