फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deliberations on boosting revenue from the Kamal Sarovar in Sakhauli Kalan

Sultanpur News: सखौली कला के कमल सरोवर की आय बढ़ाने पर मंथन

Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on boosting revenue from the Kamal Sarovar in Sakhauli Kalan
लंभुआ। तहसील क्षेत्र के सखौली कला गांव में बनाए गए कमल सरोवर व प्रेरणा कैंटीन की आय बढ़ाने पर विभाग ने मंथन किया है। शुक्रवार को एनआरएलएम उपायुक्त केडी गोस्वामी ने कमल सरोवर व प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण करके संभावनाओं पर लोगों के साथ चर्चा की। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सखौलीकला के स्थल को देखते हुए पांच साल पहले कमल सरोवर की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

पर्यटकों को लुभाने के लिए कई कार्य कराए गए और खानपान के लिए प्रेरणा कैंटीन का संचालन एनआरएलएम की ओर से किया गया, लेकिन देखरेख के अभाव में पर्यटकों की संख्या सिमटती जा रही है। निरीक्षण को पहुंचे उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन केडी गोस्वामी व जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने प्रेरणा कैंटीन संचालक संगीता सिंह व व्यापार नेता रवींद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोगों से इसकी आय बढ़ाने व पर्यटकों को आकर्षित करने के बारे में चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि स्थल की आय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed