{"_id":"6a6cee6b0fb25511cf05b327","slug":"three-arrested-for-theft-at-jal-jeevan-mission-sites-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-161791-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जल जीवन मिशन साइटों पर चोरी करने वाले तीन दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जल जीवन मिशन साइटों पर चोरी करने वाले तीन दबोचे गए
Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लंभुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के दो इन्वर्टर, चार बैटरियां और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि 27 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के किठौली और मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इन्वर्टर और बैटरियां चोरी हो गई थीं। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्जकर उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव और उपनिरीक्षक जगदीश यादव विवेचना कर रहे थे। शुक्रवार शाम 4:30 बजे पुलिस टीम ने गोपालापुर मोड़ के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।