{"_id":"6a6cf2518536d1022509c044","slug":"out-of-control-vehicle-crashes-into-pole-12-pilgrims-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161763-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खंभे से टकराया बेकाबू वाहन, 12 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खंभे से टकराया बेकाबू वाहन, 12 श्रद्धालु घायल
Sat, 01 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ के मदनपुर पनियार के पास बिजली के खंभे से टकराया अनियंत्रित वाहन। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। वाराणसी से अयोध्या जा रहा तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन बेकाबू होकर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मदनपुर पनियार गांव के पास हुए इस हादसे में चालक समेत 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। इसमें कुल 15 लोग सवार थे।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ, जब वाहन का पिछला पहिया फट गया।
टायर फटने से अनियंत्रित हुई वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर बिजली के खंभे से जा भिड़ा। सभी घायल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वाराणसी से दर्शन कर अयोध्या जा रहे थे।
घायलों में चालक शाहिद, कल्लू झरिया, सतसिया, मनिया बाई, कुद्दीलाल, नुखिया बाई, अलगू राम झरिया, सगुन, सती बाई, दिमा झरिया, बलराज और समी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने टायर फटना हादसे का प्राथमिक कारण बताया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।