{"_id":"6a6cedebc0b41e8a460fd3da","slug":"a-population-of-25000-endured-a-power-crisis-for-four-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-161787-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 25 हजार की आबादी ने चार घंटे तक झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 25 हजार की आबादी ने चार घंटे तक झेला बिजली संकट
Sat, 01 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर पॉवर हाउस में फॉल्ट ठीक करते बिजली कर्मी। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग ट्रॉली का वैक्यूम ब्लाॅस्ट होने से बृहस्पतिवार रात पूरा कस्बा और आसपास के गांव चार घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। बिजली गुल होने से 25 हजार की आबादी उमस और गर्मी से बेहाल रही। लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी, जबकि कारोबार और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए।
रात करीब आठ बजे उपकेंद्र के फीडर में अचानक तकनीकी फॉल्ट आने के बाद इनकमिंग ट्रॉली का वैक्यूम ब्लाॅस्ट हो गया। कादीपुर कस्बे समेत गोपालपुर नमाजगढ़, अल्देमऊ, नूरपुर और रानीपुर कायस्थ सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अवर अभियंता अवधेश पाल तकनीकी टीम ने रात में मशक्कत के बाद 12 बजे फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की । बिजली न रहने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए।
आरोप है कि उपकेंद्र के उपकरणों का नियमित रखरखाव नहीं होने से आए दिन बड़े फॉल्ट होते हैं, और उसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में स्थायी सुधार और उपकरणों के समय पर रखरखाव की मांग की है।