{"_id":"6a6cefe8bc79403f8c0eb105","slug":"violent-clash-between-two-groups-during-land-measurement-13-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161737-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जमीन पैमाइश के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जमीन पैमाइश के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, 13 घायल
Sat, 01 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंदेश्वरीगंज/वलीपुर। बल्दीराय के पूरे मेदई शुक्ल मजरे मऊ गांव में आबादी की जमीन के विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में सात लोगों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
न्यायालय सिविल जज प्रवर खंड कोर्ट नंबर 15 के आदेश पर गांव निवासी राजेश कुमार मिश्र की तरफ से आबादी की जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी। इसी बीच अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में राजेश कुमार मिश्र के पक्ष से तमन (20), अनुज मिश्र (17), अनुभव मिश्र (15), राजकुमार (28) और दूसरे पक्ष से अंकित कुमार (22), कुसुम (36), राम शिरोमणि मिश्र (53), संतोष कुमार (46), राहुल मिश्र (18), फूलगेंदा (60), रामलली (60), अमर बहादुर (67) और प्रिया (15) घायल हो गए। बल्दीराय पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तमन, अनुज, अनुभव, अंकित, कुसुम, रामशिरोमणि और संतोष कुमार को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। (संवाद)