सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog and rising temperatures change weather patterns, farmers worried

Sultanpur News: धुंध व बढ़ते तापमान से बदला मौसम का मिजाज, किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fog and rising temperatures change weather patterns, farmers worried
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली के बाद से ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आने लगा है। इसके चलते बीते दो दिनों से आसमान में धुंध छाई हुई है। साथ ही तापमान बढ़ने से उमस भी महसूस की जा रही है। धुंध के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे में बरसात हो गई तो गई तो खेतों में तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
Trending Videos

जिले में सरसों, चना और मटर की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। किसान सरसों की कटाई के बाद मड़ाई की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन मौसम के बदलते रुख से उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है। किसान अरविंद, गया प्रसाद और शिवबरन ने बताया कि दलहन और तिलहन की फसल लगभग तैयार है। ऐसे में यदि इस महीने बरसात हो गई तो चना, मटर, सरसों के साथ गेहूं और जौ की फसल को नुकसान हो सकता है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। किसान राम आसरे, सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यदि बूंदाबांदी भी हुई तो दलहन और तिलहन के साथ गेहूं व जौ की फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं बरसात होने पर आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ने लगी बिजली की खपत
मौसम के बदले मिजाज के कारण दिन चढ़ते ही धूप के साथ गर्मी बढ़ जाती है, रात में भी न्यूनतम तापमान में इजाफा होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं और बिजली की खपत भी करीब डेढ़ गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed