{"_id":"69af104dc51a06f18e00a937","slug":"power-supply-was-cut-off-for-eight-hours-due-to-the-failure-of-bankepur-feeder-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-151748-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बनकेपुर फीडर ठप होने से आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बनकेपुर फीडर ठप होने से आठ घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बनकेपुर फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार देर रात करीब 12:30 बजे ब्रेकडाउन के कारण ठप हो गई। आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के करीब 30 हजार की आबादी को काफी परेशानी उठाना पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को सुबह सहरी के समय हुई। सोमवार सुबह नौ बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर पेयजल सहित अन्य दिक्कत दूर होने से लोगों को राहत मिल सकी।
लुटुवापुर गांव के पास हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आया था। इसके चलते बिकना, पलिया, महेशरगंज, उघरपुर, बनकेपुर, रामपुर, सरैया, लौहर पश्चिम, बंधुआ खुर्द, त्रिलोकपुर और निगोलिया समेत कई गांवों की बिजली गुल रही। रात भर बिजली न रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित रही। मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने से लोगों का संपर्क प्रभावित रहा, वहीं कई घरों में मोटर न चल पाने से पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। सुबह तक बिजली न आने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा और लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे।
सुबह बिजली कर्मियों ने लाइन की जांच कर फॉल्ट का पता लगाया और उसे दुरुस्त किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, विद्युत उपकेंद्र पर लगे 5 एमवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स जल जाने से सोमवार को दोपहर करीब एक घंटे विद्युत उपकेंद्र के तीनों फीडर बनकेपुर, धम्मौर व कूड़धाम की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई सचिन यादव ने बताया कि करीब एक घंटे तक मरम्मत कार्य चलने के कारण धम्मौर सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
बिजली कटौती से पढ़ाई प्रभावित
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आशीष सिंह और गरिमा सिंह ने बताया कि रात में बिजली न रहने से पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हुई। परीक्षा चलने के कारण भोर में पढ़ाई करते हैं, लेकिन बिजली गुल रहने से तैयारी प्रभावित हुई।
सिंचाई कार्य में लगा अड़ंगा
किसान शिव श्याम यादव और नन्हकू ने बताया कि रात में बिजली न मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल सके। इससे खेतों में सिंचाई कार्य प्रभावित हुआ। किसानों ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग की है।
आज 12 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
सुल्तानपुर। दरियापुर उपकेंद्र में स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का सोमवार सुबह आठ से शाम आठ बजे तक मरम्मत कराया जाएगा। इस दौरान दरियापुर उपकेंद्र से संचालित टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय, टाउन चतुर्थ व टाउन पंचम को दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर चलाया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अश्विनी कुमार ने बताया कि इस दौरान खैराबाद, जमाल गेट, पंजाबी कॉलोनी, चिकमंडी, राहुल चौराहा, आवास-विकास कॉलोनी, ओमनगर, बघराजपुर, लंबरदार का पुरवा, फरीदी गली, विवेकानंद नगर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। (संवाद)
Trending Videos