{"_id":"69af1131a6d20d5fcb0b1be7","slug":"the-debate-in-rahul-gandhis-case-will-now-be-held-on-march-12-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-151742-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के केस में अब 12 मार्च को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के केस में अब 12 मार्च को होगी बहस
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से सोमवार को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए तिथि नियत थी। हालांकि इस दौरान उनके अधिवक्ता ने सफाई साक्ष्य पेश करने से मना कर दिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है।
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। मामले में परिवादी पक्ष की गवाही पूरी हो जाने के बाद अदालत ने पिछली पेशी पर राहुल गांधी को उनका बयान दर्ज करने के लिए तलब किया था। अदालत के आदेश पर राहुल गांधी एमपी-एलएलए कोर्ट में हाजिर हुए और अपना बयान दर्ज कराया था। (संवाद)
Trending Videos