{"_id":"6a25c4c7bd1247eb1a005011","slug":"gst-rules-discussed-in-vyapari-samvad-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-157872-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्यापारी संवाद में जीएसटी नियमों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्यापारी संवाद में जीएसटी नियमों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादीपुर। राज्य कर विभाग ने शनिवार को कस्बे के वंदन सभागार में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच पारदर्शी प्रणाली स्थापित करना था। कार्यक्रम में जीएसटी नियमों और तकनीकी समस्याओं पर चर्चा हुई।
राज्य कर विभाग खंड-2 के उपायुक्त अभिषेक प्रताप सिंह चौहान ने विभाग और व्यापारियों के बीच पारदर्शी संवाद की आवश्यकता बताई। उपायुक्त ने आईटीसी के लाभ के लिए आपूर्तिकर्ता के जीएसटीआर-1 मिलान और कर भुगतान की पुष्टि को महत्वपूर्ण बताया। सहायक आयुक्त रियाज अहमद ने जीएसटी नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने ई-वे बिल की परेशानियों को सरल बनाने की जानकारी दी। राज्य कर अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य और राहुल शर्मा ने व्यापारियों को निडर व्यापार और समय पर कर विवरणी दाखिल करने की सलाह दी। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। संवाद