फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLA accused of conspiracy to murder; complaint lodged with SP

Sultanpur : भाजपा विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप, एसपी से शिकायत, वायरल ऑडियो पेन ड्राइव में सौंपा

Mon, 10 Aug 2026 05:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 10 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

मामले में दावा किया गया है कि ऑडियो में विधायक की आवाज में एक महिला से सोनू-मोनू को खत्म करने और उनकी हत्या कराने की बात कही जा रही है। सैंपल की प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
MLA accused of conspiracy to murder; complaint lodged with SP
पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा विधायक विनोद सिंह पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह और उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। मोनू सिंह ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वायरल ऑडियो की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी है।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, छह अगस्त को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिली। मोनू सिंह का दावा है कि ऑडियो में विधायक की आवाज में एक महिला से सोनू-मोनू को खत्म करने और उनकी हत्या कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने ऑडियो की आवाज और सत्यता की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में मोनू सिंह ने अपनी और भाई की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है। उन्होंने प्रयागराज और नौ जुलाई 2024 को अयोध्या न्यायालय परिसर में हुए हमलों का भी उल्लेख किया है। आरोप लगाया कि अयोध्या की घटना में विधायक विनोद सिंह नामजद आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई से बने ऑडियो के दावे पर दी जांच की चुनौती
मोनू सिंह ने ऑडियो के एआई से तैयार होने के दावे पर कहा कि संबंधित व्यक्ति अपना वॉइस सैंपल देकर फोरेंसिक जांच करा सकता है। जांच में ऑडियो गलत पाए जाने पर उसे वायरल करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed